गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, साइबर थाना गाजीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 05/2025 में धारा 420, 120बी एवं 506 भादवि के तहत नामजद अभियुक्त पप्पू जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल, निवासी ग्राम नायकडीह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को दुल्लहपुर बाजार में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।