गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बरेसर पर दर्ज मुकदमा संख्या 123/2026 में धारा 69, 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत वांछित सुनील कुमार (23) पुत्र राधेश्याम बिंद, निवासी ग्राम शक्कापुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को खानपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट एवं अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां एवं उनकी टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान की। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।