गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सादात पर दर्ज मुकदमा संख्या 127/2026 में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित संदीप चौहान (19) पुत्र हरेंद्र, निवासी ग्राम अहिरिपर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को रेलवे स्टेशन सादात के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार एवं उनकी टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।