Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
22152eda-c12c-44a6-9d2d-76a55e3c3fd8

गाजीपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास खंड भदौरा एवं रेवतीपुर सभागार में कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं ने हैंडवॉश, फिनाइल, हार्पिक, अगरबत्ती, रेडीमेड कपड़े, झाड़ू, मसाले, कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री तथा कृषि कार्य से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने उत्पादों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षण और प्रमाणन की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र परिवारों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण, प्रशिक्षण, स्वरोजगार और अन्य योजनाओं से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, विपणन और बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने ‘लखपति दीदी’ की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि एनआरएलएम की योजनाएं ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने समूहों की नियमित समीक्षा और उनकी समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, आजीविका गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में भी जिलाधिकारी ने सहभागिता की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भदौरा, ब्लॉक प्रमुख रेवतीपुर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, दोनों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विनीत राय हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
Next: हरे चारे की कमी से गोवंश की मौत पर सचिव व ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार : डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

284cbbe2-967a-47af-9a94-a160ae8ebc9e

हरे चारे की कमी से गोवंश की मौत पर सचिव व ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
22152eda-c12c-44a6-9d2d-76a55e3c3fd8

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
4b4d5749-59e6-47af-8cdf-23b93f28ab26

विनीत राय हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
a51f5fb8-34f5-459e-8d31-16bc50d95884

बरेसर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.