गाजीपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस में विनीत राय की हत्या के संबंध में विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सौरभ तिवारी (24 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय विनीत तिवारी, निवासी ग्राम बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को चौकियां मोड़ हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान की। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।