गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने 13 जुलाई को न्यायालय जेएम-03 मुहम्मदाबाद से जारी वारंट के अनुपालन में फौजदारी वाद संख्या 673/2026 (धारा 323, 504 एवं 506 भादवि) के वारंटी रतन सैनी, पुत्र जमुना सैनी, निवासी ग्राम चकजैनब, थाना बरेसर को जहूराबाद बाजार स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया।वहीं 14 जुलाई को उपनिरीक्षक घनश्याम पांडेय ने फौजदारी वाद संख्या 811/2026 (धारा 323, 504 एवं 506 भादवि) के वारंटी अजीत, पुत्र रामाश्रय राम, निवासी ग्राम मुबारकपुर जुगनू, थाना बरेसर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।