Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हरे चारे की कमी से गोवंश की मौत पर सचिव व ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
284cbbe2-967a-47af-9a94-a160ae8ebc9e

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार सायंकाल राइफल क्लब सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी गोशालाओं में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि हरे चारे की कमी के कारण किसी गोवंश की मृत्यु होती है तो संबंधित ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएफसी पूलिंग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी खंड विकास अधिकारियों को अगले 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत धनराशि जनपद स्तर पर खोले गए खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर खेतों एवं सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को निकटवर्ती गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विकास खंड के लिए एक कैटल कैचर तथा प्रत्येक गोआश्रय स्थल पर एक काऊ लिफ्टर मशीन क्रय करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अस्थायी गोआश्रय स्थल जौहरगंज (सैदपुर) में सीसीटीवी कैमरे न लगाए जाने तथा अधिशासी अधिकारी, सैदपुर के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए। वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी गोआश्रय स्थलों में जल निकासी, मिट्टी भराई तथा खड़ंजा निर्माण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों के संचालन में लापरवाही बरतने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपायुक्त मनरेगा विजय यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही, नोडल अधिकारी गोशाला डॉ. राकेश कुमार गौतम, सभी खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी तथा जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

284cbbe2-967a-47af-9a94-a160ae8ebc9e

हरे चारे की कमी से गोवंश की मौत पर सचिव व ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
22152eda-c12c-44a6-9d2d-76a55e3c3fd8

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
4b4d5749-59e6-47af-8cdf-23b93f28ab26

विनीत राय हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
a51f5fb8-34f5-459e-8d31-16bc50d95884

बरेसर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.