गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी के नामिनी को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बैंक के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव एवं उप अंचल प्रमुख के.डी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से नामिनी को दावा राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित यूनियन बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक मित्रों से आह्वान किया कि इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र ग्राहकों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।