Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक बने सोनहरिया के अभिषेक यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो 16-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ceb6146e-f443-465a-bd50-5ec33cfd145b

जमानिया। क्षेत्र के सोनहरिया गांव निवासी अभिषेक यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 14 जून 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में चयनित होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं।

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई भुवालचक स्थित एक निजी विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज, मलसा से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जमानिया स्थित हिन्दू पीजी कॉलेज में प्रवेश लिया, जहां से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के साथ एनसीसी का ‘सी’ प्रमाणपत्र भी हासिल किया। देश सेवा का सपना लेकर अभिषेक 13 मार्च 2024 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। 29 मई 2025 तक बीएसएफ में सेवाएं देने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा करने के उद्देश्य से त्यागपत्र दे दिया। इसके पश्चात 17 जून 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर चयनित हुए और वर्तमान में देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाने में तैनात हैं। व्यस्त ड्यूटी के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने उपनिरीक्षक पद पर चयनित होकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक के पिता राजकुमार यादव कृषक हैं, जबकि माता किरन देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई शिवमोहन यादव ट्रक चालक हैं तथा छोटे भाई विश्वास यादव सीमा सुरक्षा बल में आरक्षी के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं बड़े भाई शिवमोहन यादव को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

ceb6146e-f443-465a-bd50-5ec33cfd145b

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक बने सोनहरिया के अभिषेक यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो 16-07-2026
ff9bd5fb-ccfb-42c9-93f6-13e04f16ada5

ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 15-07-2026
CSF-Logo-500x280

फल संरक्षण केंद्र में अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए 100 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 15-07-2026
c556a951-c17a-4818-8a09-6c787eed5954

यूनियन बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी को सौंपा दो लाख रुपये का दावा चेक

ब्यूरो 15-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.