Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में वन विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया, जबकि लघु सिंचाई विभाग ने कई विकास खंडों में जनजागरूकता अभियान चलाया।

लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मुहम्मदाबाद, भदौरा, सदर एवं जमानियां विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इसी क्रम में लघु सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता रीना कुमारी ने विकास खंड सदर के ग्राम सभा महाराजगंज स्थित प्राथमिक बालिका विद्यालय में छात्राओं को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल
Next: बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.