Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

जमानियां। तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाली सुश्री निधि से शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व तथा उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार की उपस्थिति में हुए इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत उपजिलाधिकारी के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा। उपजिलाधिकारी सुश्री निधि ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जीशान जलाली, आलोक खरवार, विद्याशंकर, कामता सिंह, यूसुफ बशर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की तीन बाइक व तमंचे के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी दबोचा
Next: मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.