Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 22-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
91862c3e-65cd-4472-bafd-e9eb131b0f75

गाजीपुर| महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की गई। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आगे भी लगातार संचालित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की जांच में एफआईआर, अफजाल अंसारी समेत तीन नामजद
Next: 5 सितंबर तक जिले के 6.19 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क एफएमडी टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.