Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, हरे चारे की कमी पर तत्काल व्यवस्था के निर्देश

ब्यूरो 22-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
86d02ea7-93ad-40ae-a362-6f1c1667c5cb

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मंगलवार को विकास खंड सादात के ग्राम पिपनार स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंश के लिए चारा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान गौ-आश्रय स्थल पर हरे चारे की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को तत्काल पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौ-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त छाया तथा पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गोवंश के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी सादात सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम व सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद
Next: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारिणी जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.