Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए अगस्त भर चलेगा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ अभियान

ब्यूरो 25-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस अगस्त माह में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित करेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत इसका विस्तृत थानावार एवं तिथिवार रोस्टर जारी कर दिया गया है।सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में अवसाद एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकना, दहेज उत्पीड़न जैसी घटनाओं में कमी लाना तथा छात्राओं और युवतियों को जल्दबाजी में लिए जाने वाले निर्णयों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मी महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और आवश्यक परामर्श भी देंगी।

इस अभियान का संचालन पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं की गोपनीयता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखते हुए प्रत्येक सम्मेलन कम से कम एक घंटे तक आयोजित होगा, ताकि प्रतिभागी खुलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकें। सम्मेलनों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा। जारी रोस्टर के अनुसार जिन थाना क्षेत्रों में 25 या उससे कम ग्राम सभाएं हैं, वहां प्रत्येक रविवार एक ग्राम सभा में सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि 25 से अधिक ग्राम सभाओं वाले क्षेत्रों में प्रत्येक रविवार दो ग्राम सभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी सूचना ग्राम चौकीदारों के माध्यम से भी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। पुलिस विभाग के अनुसार अभियान की सफलता का मूल्यांकन पारिवारिक विवादों के त्वरित निस्तारण, छेड़खानी की घटनाओं में कमी तथा महिला शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई जैसे मानकों के आधार पर जनपद एवं जोन स्तर पर किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 65 पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में
Next: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए अगस्त भर चलेगा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ अभियान

ब्यूरो 25-07-2026
81d57938-a1b5-489d-bade-896c83ef83d3

65 पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में

ब्यूरो 25-07-2026
4561c905-cdba-441f-9f84-739b612510f8

जमानियां साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹41,043 पीड़ित के खाते में लौटे

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.