बरेसर। थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान तिलठिया रोड से विशाल कुमार उर्फ धनजीत पुत्र राजेश राम, निवासी अलावलपुर थाना बरेसर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, चोरी, गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।