जंगीपुर। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक जमालुद्दीन एवं उपनिरीक्षक रामशरण कुशवाहा ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए थाना जंगीपुर पर दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अमरजीत राम पुत्र नारद राम, निवासी बहलोलपुर, थाना जंगीपुर को खिलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जंगीपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।