गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक भाईलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 186/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अभिषेक चौहान को कासिमाबाद चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक चौहान (19 वर्ष) पुत्र लाल बिहारी चौहान, निवासी ग्राम सिरसी, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।