Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्रावण मेला व शिवरात्रि पर लागू रहेगी विशेष डायवर्जन व्यवस्था

ब्यूरो 30-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा, श्रावण मेला एवं श्रावण शिवरात्रि को लेकर जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। प्रत्येक रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक 2-3 अगस्त, 9-10 अगस्त, 16-17 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर 11 अगस्त को भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

यातायात योजना के अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। रौजा तिराहा, नोनहरा अटवां मोड़, सैदपुर, औड़िहार, मटेहूं, सिधौना, जंगीपुर, भुतहियाटांड़ (सैनिक चौराहा) तथा अन्य प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगाकर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। मुहम्मदाबाद, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर और जमानियां की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि हल्के वाहनों के लिए भी निर्धारित रूट तय किए गए हैं।रोडवेज बसों के संचालन के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। गाजीपुर डिपो से संचालित बसें स्टेशन मार्ग, फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग, बद्रीचंद्र पोखरा और मिरनपुर शक्का होकर चलेंगी। वहीं वाराणसी की ओर से आने वाली बसों को भी वैकल्पिक मार्ग से गाजीपुर डिपो तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन अवधि के दौरान एंबुलेंस, मरीज वाहन, स्कूल वाहन एवं फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं होगी और उन्हें उनके गंतव्य तक निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी। जनपदवासियों से अपील की गई है कि श्रावण मेला एवं शिवरात्रि के दौरान जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Next: दुष्कर्म से प्रताड़ित युवती की आत्महत्या मामले में आरोपी को 10 वर्ष की सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.