Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प, पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश

ब्यूरो 07-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
54877c1e-001b-4440-b725-d2eb2124d461

गाजीपुर। भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), गाजीपुर द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज, गाजीपुर परिसर में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए, जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

आयोजित प्रतियोगिताओं में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, रंगोली, नारा लेखन एवं चित्रकला जैसी विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रतियोगिताओं के परिणामों में लोकगीत में अंकित राजभर एवं टीम ने प्रथम स्थान, जबकि नुक्कड़ नाटक में खुशबू एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में आंचल वर्मा प्रथम, प्रियांशु यादव द्वितीय एवं प्रतिमा विश्वकर्मा तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी दीपशिखा प्रथम, माहजबीन अंसारी द्वितीय एवं आनंदी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सरिता प्रजापति प्रथम, खुशी कुशवाहा द्वितीय, नारा लेखन में गुंजन कुमारी प्रथम, स्नेह लता द्वितीय एवं सरिता प्रजापति तृतीय, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा शर्मा प्रथम, रागिनी द्वितीय एवं अंतिमा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडे ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब उसमें सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का समावेश हो। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार का यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, सदस्य देवाशीष, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, प्रोफेसर एस.एन. मिश्रा, प्रोफेसर रवि शंकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अमरनाथ तिवारी, विद्या निवास पांडे, जीवन राम, परसनाथ सिंह यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सूबेदार सनेही कुमार एवं प्रांशु कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंगद यादव ने किया। अंत में मेरा युवा भारत के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित युवाओं ने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बद्दोपुर अस्थायी गोआश्रय स्थल के संचालन के लिए संस्थाओं से मांगे गए आवेदन
Next: पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

476687e3-0229-4472-a068-ddcab7de92e7

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन

ब्यूरो 08-08-2026
CSF-Logo-500x280

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी की तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 07-08-2026
CSF-Logo-500x280

जमानिया में बिजली संकट पर शासन सख्त, एक्सईएन अशरफी लाल निलंबित; खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश

ब्यूरो 07-08-2026
6ef69148-8767-4d7b-abb9-898681a5e66e

पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 07-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.