Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को 44,500 रुपये वापस मिले

ब्यूरो 09-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d47de8e1-c290-4526-b673-e79eda1e0c5c

गाजीपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा की साइबर हेल्प डेस्क ने यूपीआई फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित की 44,500 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जेवल, थाना रामपुर मांझा निवासी विनयशंकर प्रजापति पुत्र दामोदर राम प्रजापति के बैंक खाते से साइबर जालसाजों द्वारा कुल 45,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित थाना रामपुर मांझा पहुंचा और मामले की शिकायत की। थाना पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई पूरी 45,000 रुपये की धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायत संख्या 33102260045540 के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने कार्रवाई आगे बढ़ाई और पीड़ित को 44,500 रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की। धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस टीम की तत्परता एवं कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोती लाल, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संदीप सिंह एवं महिला कांस्टेबल राधा बिन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुहवल पुलिस ने पिकअप से 93 पेटी देशी शराब बरामद की, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
0b2acd11-bd72-46dd-b0bb-37d7a6ead8df

युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.