Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुहवल पुलिस ने पिकअप से 93 पेटी देशी शराब बरामद की, एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5536edf6-ab61-4d25-bb9a-9a7dbe66d784

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 93 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह ढढ़नी बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों के जरिए अवैध रूप से शराब का परिवहन कर उसे बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने का प्रयास कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगीरथपुर गेट के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार कुछ लोग वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू बिन्द पुत्र वीरेंद्र बिन्द बताया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें ब्ल्यू लाईम ब्रांड की 93 पेटी देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक थे। इस प्रकार वाहन से कुल 4,185 टेट्रा पैक बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सुहवल में मु0अ0सं0 82/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
छोटू बिन्द पुत्र वीरेंद्र बिन्द, निवासी ग्राम सहेड़ी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष।

बरामदगी:

  • एक महिंद्रा मैक्स बोलेरो पिकअप वाहन
  • 93 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब
  • प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक
  • कुल 4,185 टेट्रा पैक

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह, थाना सुहवल।
  • उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह, थाना सुहवल।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जंगीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, फावड़ा बरामद
Next: साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को 44,500 रुपये वापस मिले

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
0b2acd11-bd72-46dd-b0bb-37d7a6ead8df

युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.