गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट एवं एनबीडब्ल्यू से संबंधित 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह ने न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.)/जेएम कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद-गाजीपुर से संबंधित प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 302/26 में धारा 323/379/504 भादवि के वारंटी इन्द्रजीत शर्मा को गिरफ्तार किया। इसी टीम ने फौजदारी वाद संख्या 908/26, धारा 147/323/504/506 भादवि के वारंटी हरी एवं अनिता तथा वाद संख्या 880/26, धारा 323/504 भादवि के वारंटी कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह ने प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 741/26, धारा 504/506 भादवि के वारंटी जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह ने प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 810/26, धारा 147/447 भादवि के वारंटी बेचन उर्फ दीप कुमार एवं गर्जन, फौजदारी वाद संख्या 911/26, धारा 323/504 भादवि के वारंटी गुलाब चन्द तथा फौजदारी वाद संख्या 923/26, धारा 494/498ए भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट के वारंटी राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। वहीं, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह ने प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 816/26, धारा 147/323/427/352/504/506 भादवि से संबंधित एनबीडब्ल्यू के वारंटी सुरेन्द्र कुमार तथा वाद संख्या 969/26, धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित एनबीडब्ल्यू के वारंटी राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
- इन्द्रजीत शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा, निवासी ग्राम दहेन्दु, थाना बरेसर।
- हरी पुत्र रामदास, निवासी ग्राम दहेन्दु, थाना बरेसर।
- अनिता पत्नी उमेश, निवासी ग्राम दहेन्दु, थाना बरेसर।
- कन्हैया यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव, निवासी ग्राम दहेन्दु, थाना बरेसर।
- जितेन्द्र सिंह पुत्र शिवबली सिंह, निवासी ग्राम अमहट, थाना बरेसर।
- बेचन उर्फ दीप कुमार पुत्र जनार्दन, निवासी ग्राम बंधई, थाना बरेसर।
- गर्जन पुत्र दसई, निवासी ग्राम बंधई, थाना बरेसर।
- गुलाबचन्द पुत्र ब्रह्मदेव, निवासी ग्राम बंधई, थाना बरेसर।
- राजेश गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता, निवासी ग्राम बंधई, थाना बरेसर।
- सुरेन्द्र कुमार पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम अन्धौरा, थाना बरेसर।
- राधेश्याम सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी ग्राम दिलशादपुर, थाना बरेसर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां, उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।