Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

42 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
67318ce8-e7bf-416a-ab34-e9127ca4c298

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने 42 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी टीम के साथ लहना तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 42 पाउच ब्लू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पन्तू चौधरी (41 वर्ष) पुत्र राजनाथ चौधरी, निवासी ग्राम शायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 170/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन दिन बाद समाप्त हुआ चेयरमैन जयप्रकाश का धरना, नेताओं के आश्वासन पर लिया निर्णय
Next: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.