Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन दिन बाद समाप्त हुआ चेयरमैन जयप्रकाश का धरना, नेताओं के आश्वासन पर लिया निर्णय

ब्यूरो 10-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में पिछले तीन दिनों से क्रमिक धरने पर बैठे नगर पालिका परिषद जमानिया के चेयरमैन जयप्रकाश ने सोमवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया।

मामला चेयरमैन जयप्रकाश के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि पाठक की शिकायत पर चेयरमैन के खिलाफ पद के कथित दुरुपयोग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। चेयरमैन जयप्रकाश ने आरोप लगाया था कि उन्हें राजनीतिक दुर्भावना के चलते फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इसी के विरोध में वह पिछले तीन दिनों से क्रमिक धरने पर बैठे थे।सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चेयरमैन से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। नेताओं ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविकता सामने आएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच के दौरान जयप्रकाश निर्दोष साबित होंगे। पार्टी पदाधिकारियों के आग्रह और आश्वासन को स्वीकार करते हुए चेयरमैन जयप्रकाश ने धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्हें अपने संगठन, पार्टी और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा निष्पक्ष जांच के बाद उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Next: 42 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.