गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राममिलन यादव मय हमराह हाईवे कट के पास ग्राम मीरनपुर सक्का क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले सतेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष) पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम चकअब्दुल सत्तार, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 593/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सतेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष) पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम चकअब्दुल सत्तार, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
बरामदगी
- एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर
- एक जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक राममिलन यादव मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।