Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-V में लहराया परचम, जीते 6 पदक

ब्यूरो 11-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7c17f0f0-740d-4715-a3d8-0f40202a2248

जमानियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-V एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। इनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है।

एम.एल. पब्लिक स्कूल, सारनाथ (वाराणसी) में आयोजित बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 121 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सनशाइन पब्लिक स्कूल के अभिषेक सिंह यादव ने लंबी कूद में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीता। वहीं पार्थ राय ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-14 वर्ग की 4×100 मीटर रिले में पार्थ राय, साजिद खान, आयुष कुमार सिंह एवं अभिषेक सिंह यादव की टीम ने रजत पदक जीता। वहीं अंडर-17 वर्ग की 4×400 मीटर रिले में शुभम यादव, आर्यन यादव, अमन कुमार सिंह एवं रत्नेश पाठक की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सेंट माइकल स्कूल, बलिया में आयोजित हुई, जिसमें 125 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। सनशाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी रोशनी ने शॉट-पुट में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, प्रबंध निदेशिका श्रीमती पूजा सिंह एवं प्रधानाचार्य ए.के. बघेल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सफलता पर बधाई दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोप पर किसानों का हंगामा, टोकन व्यवस्था खत्म
Next: साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के 1.22 लाख रुपये वापस कराए

हो सकता है आप चूक गए हों

71050ab4-f07b-40f5-8b3e-3204a6c8f0de

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 11-08-2026
1209fa30-4f7d-4830-ba28-28e34fc7cb6a

कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 11-08-2026
b5645676-9425-498f-80c0-c3afca1de9f3

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के 1.22 लाख रुपये वापस कराए

ब्यूरो 11-08-2026
7c17f0f0-740d-4715-a3d8-0f40202a2248

सनशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-V में लहराया परचम, जीते 6 पदक

ब्यूरो 11-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.