Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 11-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
71050ab4-f07b-40f5-8b3e-3204a6c8f0de

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान राहगीर महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी तथा अशोभनीय गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता, निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

71050ab4-f07b-40f5-8b3e-3204a6c8f0de

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 11-08-2026
1209fa30-4f7d-4830-ba28-28e34fc7cb6a

कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 11-08-2026
b5645676-9425-498f-80c0-c3afca1de9f3

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के 1.22 लाख रुपये वापस कराए

ब्यूरो 11-08-2026
7c17f0f0-740d-4715-a3d8-0f40202a2248

सनशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-V में लहराया परचम, जीते 6 पदक

ब्यूरो 11-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.