Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो नावों में लादकर बिहार ले जाए जा रहे 60 गोवंश बरामद, तस्कर फरार

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
709da62f-a454-4ad1-8eef-3b6ed9fc0c96

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा नदी के रास्ते दो नावों में क्रूरता पूर्वक लादकर वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे 60 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गो-तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शेरपुर घाट के रास्ते दो नावों में गोवंशीय पशुओं को लादकर गंगा नदी के रास्ते चौसा, बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष भांवरकोल एवं उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों नावों को किनारे लगवाकर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों नावों से कुल 60 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। पुलिस टीम ने मौके से फरार गो-तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। बरामद पशुओं को सुरक्षित कराया गया।पुलिस ने मामले में थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 172/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह सहित थाना भांवरकोल पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल, 10 खिलाड़ियों का चयन
Next: विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.