गहमर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 78 पाउच देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कर्मनाशा पुलिया के पास छठू कुमार भारती पुत्र शिवशंकर भारती, निवासी खिलाफतपुर, थाना मुफस्सिल चौसा, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 45 पाउच ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब तथा मोटरसाइकिल संख्या BR 44 S 6839 बरामद हुई। इसी क्रम में कर्मनाशा नदी पर स्थित पुल के पास पुलिस ने इसी गांव के निवासी चंद्र मोहन पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 33 पाउच ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई।दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गहमर में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार छठू कुमार के खिलाफ मु0अ0सं0 173/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम तथा चंद्र मोहन के खिलाफ मु0अ0सं0 174/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी एवं उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।