गहमर। थाना गहमर पुलिस ने मारपीट एवं उपद्रव से संबंधित मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 296 बीएनएस से संबंधित आरोपी कामाख्या मंदिर के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव (19) पुत्र कैलाश यादव निवासी गोपालपुर, थाना बिरनो, गाजीपुर, सोनू राजभर (20) पुत्र विनोद राजभर निवासी डोडसर, थाना मरदह, गाजीपुर तथा सत्यकीत शशिकांत यादव (23) पुत्र नन्द यादव निवासी मरदह डोडसर, थाना मरदह, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गहमर में मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव मय हमराह थाना गहमर शामिल रहे।