गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर मांझा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सरोज कुमार पांडेय मय हमराह ने थाना रामपुर मांझा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 099/2026 की धाराओं 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शनि सरोज (18) पुत्र मोतीलाल सरोज, निवासी लंगड़पुर, थाना कोतवाली, गाजीपुर को देवकली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सरोज कुमार पांडेय मय हमराह, थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।