Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता व चेकिंग अभियान

ब्यूरो 13-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c780dfac-f8a1-49b2-a580-7f62dedddc42

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं और सहायता के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी भी दी। वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एडीजी वाराणसी जोन ने गाजीपुर पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Next: नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

d2bde12d-0d1d-4327-988c-d183de7418cd

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026
7298f81e-2898-421b-a6b5-c98a50afad32

नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026
c780dfac-f8a1-49b2-a580-7f62dedddc42

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता व चेकिंग अभियान

ब्यूरो 13-08-2026
964a2805-00b2-4f53-85c0-925c45153ecb

एडीजी वाराणसी जोन ने गाजीपुर पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.