Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7298f81e-2898-421b-a6b5-c98a50afad32

गाजीपुर। सैदपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को सूचना मिली कि 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सादात की ओर से गाजीपुर की तरफ आ रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी भितरी एवं पुलिस टीम के साथ अहिरौली गांव के पास प्राइवेट आईटीआई पुरानी पिच रोड पर घेराबंदी की।

बताया गया कि सादात की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी अपाचे मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर करीब पांच-छह राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय बिन्द उर्फ बुझारत बिन्द (38) पुत्र बुची बिन्द, निवासी अकटहिया, थाना मुहम्मदाबाद, हाल पता ग्राम बाकरबाद महराजगंज, थाना कोतवाली, गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और 1,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध सैदपुर, मुहम्मदाबाद, कोतवाली और नोनहरा थानों में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह तथा उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय हमराह, थाना सैदपुर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता व चेकिंग अभियान
Next: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

d2bde12d-0d1d-4327-988c-d183de7418cd

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026
7298f81e-2898-421b-a6b5-c98a50afad32

नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026
c780dfac-f8a1-49b2-a580-7f62dedddc42

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता व चेकिंग अभियान

ब्यूरो 13-08-2026
964a2805-00b2-4f53-85c0-925c45153ecb

एडीजी वाराणसी जोन ने गाजीपुर पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.