Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगसर हाल्ट पुलिस ने तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f4f90f03-c0f8-40d6-a95b-6be6790cbc51

गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में वांछित तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना नगसर हाल्ट में दर्ज मु0अ0सं0 23/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित तीन नाबालिग बालिकाओं की तलाश की जा रही थी। 13 अगस्त को उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिकाएं नगसर हाल्ट स्टेशन पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगसर हाल्ट स्टेशन से तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से मामले में आरोपी ओमकार उर्फ मिथुन (19) पुत्र उमेश राम, निवासी ग्राम कपसिया, थाना कंदवा, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय हमराह तथा महिला कांस्टेबल प्रीति, थाना नगसर हाल्ट शामिल रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

f4f90f03-c0f8-40d6-a95b-6be6790cbc51

नगसर हाल्ट पुलिस ने तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-08-2026
20277f8f-02bb-40d2-8bc6-1df37db13512

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 14-08-2026
50165cb1-f1d6-4e52-a095-680df2bde891

एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली, डायल-112 वाहनों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 14-08-2026
CSF-Logo-500x280

76 वर्षीय महिला के पैर से निकला ट्यूमर, टाइटेनियम फीमर इम्प्लांट से मिली नई जिंदगी

ब्यूरो 14-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.