गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित सहायता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग के अनुसार, महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता, पैदल गश्त और चेकिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।