Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

76 वर्षीय महिला के पैर से निकला ट्यूमर, टाइटेनियम फीमर इम्प्लांट से मिली नई जिंदगी

ब्यूरो 14-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रतन गुप्ता ने छह महीने से चलने में असमर्थ 76 वर्षीय मालती देवी का सफल ऑपरेशन कर उन्हें राहत दी। आजमगढ़ निवासी मालती देवी के बाएं पैर की जांघ की हड्डी (फीमर) में एनकॉन्ड्रोमा नामक ट्यूमर था, जिसके कारण वह लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ थीं।

जांच और बायोप्सी के बाद चिकित्सकों ने मेगाप्रोस्थेसिस सर्जरी करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान जांघ की हड्डी के ऊपरी एक-तिहाई हिस्से में फैले ट्यूमर को सावधानीपूर्वक निकालकर उसके स्थान पर आधुनिक टाइटेनियम फीमर इम्प्लांट लगाया गया। डॉ. रतन गुप्ता के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहने के बाद अगले ही दिन मरीज को बैठाने के साथ वॉकर के सहारे चलने का अभ्यास शुरू करा दिया गया। करीब छह माह से दर्द और चलने में परेशानी झेल रही मालती देवी सर्जरी के बाद दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हो सकीं।मालती देवी ने बिना दर्द के खड़े होने और चलने का अभ्यास शुरू करने पर खुशी जताई। चिकित्सकों के अनुसार, अधिक उम्र के मरीजों में ऐसी जटिल सर्जरी के बाद जल्द से जल्द गतिशीलता बहाल करना उपचार का महत्वपूर्ण लक्ष्य होता है। समय पर उपचार और आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीज को सामान्य गतिविधियों की ओर लौटने में मदद मिलती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार
Next: एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली, डायल-112 वाहनों का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

f4f90f03-c0f8-40d6-a95b-6be6790cbc51

नगसर हाल्ट पुलिस ने तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-08-2026
20277f8f-02bb-40d2-8bc6-1df37db13512

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 14-08-2026
50165cb1-f1d6-4e52-a095-680df2bde891

एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली, डायल-112 वाहनों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 14-08-2026
CSF-Logo-500x280

76 वर्षीय महिला के पैर से निकला ट्यूमर, टाइटेनियम फीमर इम्प्लांट से मिली नई जिंदगी

ब्यूरो 14-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.