गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन एवं एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए परेड में हिस्सा लिया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल-112 (UP-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों एवं संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।