Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपराध नियंत्रण को लेकर गाजीपुर पुलिस ने चलाया पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो 16-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
dd4e5b6b-a653-4938-ab07-83cfe40b72b1

गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को गाजीपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया।

समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और लोगों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों ने ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
Next: ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में सीबीएसई की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला, कौशल शिक्षा के महत्व पर जोर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_1319

प्राकृतिक विरासत को संवारकर पर्यटन केंद्र बनेगा सोनहरियां वन: ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 16-08-2026
5444f16f-82cd-46fb-9806-c6e7ee470d3f

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में सीबीएसई की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला, कौशल शिक्षा के महत्व पर जोर

ब्यूरो 16-08-2026
dd4e5b6b-a653-4938-ab07-83cfe40b72b1

अपराध नियंत्रण को लेकर गाजीपुर पुलिस ने चलाया पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो 16-08-2026
ba460a50-ba12-48eb-a5a1-563a462ab4b0

पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों ने ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

ब्यूरो 16-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.