Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्राकृतिक विरासत को संवारकर पर्यटन केंद्र बनेगा सोनहरियां वन: ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 16-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_1319

जमानियां| सोनहरियां वन में रविवार को वन विभाग के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सोनहरियां वन में रोपे गए 101 पौधे
सोनहरियां वन में वृक्षारोपण के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

विधायक ने चंदन, रुद्राक्ष, पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने सोनहरियां वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक एवं पौराणिक विरासत को संरक्षित कर इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोनहरियां वन में मजार और बाबा सिद्धनाथ मंदिर का एक साथ होना हिंदू-मुस्लिम एकता एवं सामाजिक सौहार्द का जीवंत प्रतीक है। इस विरासत को संवारने के साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ावा दिया जाएगा। विधायक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। इस अवसर पर गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी, वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत, अशोक यादव, अजित राय दारा, अरविंद यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में सीबीएसई की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला, कौशल शिक्षा के महत्व पर जोर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_1319

प्राकृतिक विरासत को संवारकर पर्यटन केंद्र बनेगा सोनहरियां वन: ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 16-08-2026
5444f16f-82cd-46fb-9806-c6e7ee470d3f

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में सीबीएसई की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला, कौशल शिक्षा के महत्व पर जोर

ब्यूरो 16-08-2026
dd4e5b6b-a653-4938-ab07-83cfe40b72b1

अपराध नियंत्रण को लेकर गाजीपुर पुलिस ने चलाया पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो 16-08-2026
ba460a50-ba12-48eb-a5a1-563a462ab4b0

पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों ने ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

ब्यूरो 16-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.