गाजीपुर। इंडियन बैंक शाखा पीजी कॉलेज, गाजीपुर का 120वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बैंक परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि इंडियन बैंक स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रवादी विचारधारा की उपज है। यह बैंक परतंत्र भारत में भारतीय गौरव की स्थापना करने वाले प्रमुख संस्थानों में रहा है और इसके माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना को मजबूती मिली। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक की स्थापना 15 अगस्त 1907 को चेन्नई में स्वदेशी आंदोलन एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित लोगों द्वारा की गई थी। बैंक ने अपने लंबे सफर में देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्य शाखा प्रबंधक रविरंजन कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने बैंक के खाताधारकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रो. एसडी सिंह परिहार, प्रो. श्रीकांत पांडेय, प्रो. सुनील कुमार शाही, प्रो. विनय कुमार दूबे, प्रो. सतेन्द्र नाथ सिंह, प्रो. जी. सिंह, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक, कुलदीप कुमार, अमित ठाकुर, रवि सोनकर, जूली कुमारी, संतोष राय, उमाशंकर राम, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बैंक खाताधारक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक के गौरवशाली इतिहास और देश के विकास में उसके योगदान को याद करते हुए आगे भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया गया।
