Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय महातिम यादव, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी ग्राम काजी का पुरा गोसलाजमपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को शेरमठ अंडरपास के पास पखनपुरा जाने वाली सर्विस रोड के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना करीमुद्दीनपुर में 13 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 207/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

ओमप्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय महातिम यादव, निवासी ग्राम काजी का पुरा गोसलाजमपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 43 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान

शेरमठ अंडरपास के पास, पखनपुरा जाने वाली सर्विस रोड।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय मय हमराह, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next: स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

हो सकता है आप चूक गए हों

9528f09b-a0b3-42e0-b9f6-bdc4e4641118

स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो 17-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.