Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों और गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें थाना कासिमाबाद से एक तथा थाना नन्दगंज से दो वारंटी शामिल हैं।

थाना कासिमाबाद पुलिस ने उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-01, गाजीपुर से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर राजू राजभर पुत्र रामकृत राजभर, निवासी दशवंतपुर, थाना कासिमाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 13/2016, अपराध संख्या 72/2015, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं थाना नन्दगंज पुलिस ने उपनिरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्र के नेतृत्व में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशवन्त कुमार सिंहा उर्फ रिन्कू पुत्र ईश्वर प्रसाद सिंहा, उम्र करीब 39 वर्ष, तथा ईश्वर प्रसाद सिंहा पुत्र स्वर्गीय रामदेव, उम्र करीब 68 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम पहलवानपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।दोनों के विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 49/2020 में धारा 147, 148, 419, 420, 323, 504, 506 एवं 406 भादवि के तहत मामला दर्ज है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह, थाना कासिमाबाद
  • उपनिरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह मय हमराह, थाना नन्दगंज
  • उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्र मय हमरा

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना
Next: गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

9528f09b-a0b3-42e0-b9f6-bdc4e4641118

स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो 17-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.