Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें पहुंचीं, 28 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 17-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसीलवार आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिले की सभी तहसीलों में कुल 218 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 28 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में कुल 60 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 34 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। वहीं तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, उपभोक्ता विवादों का होगा निस्तारण
Next: गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

हो सकता है आप चूक गए हों

9528f09b-a0b3-42e0-b9f6-bdc4e4641118

स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो 17-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.