Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

ब्यूरो 18-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0dc97453-8219-4ef2-8a8d-d2c534167cc4

जमानिया। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में मंगलवार से बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय गैर-आवासीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी और डिजिटल माध्यमों के जरिए शिक्षकों को नई शिक्षा नीति तथा एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के अनुरूप प्रभावी एवं रुचिकर शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में जमानिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के कुल 525 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।

व्यवस्था के तहत प्रतिदिन दो सत्रों में 50-50 शिक्षकों के छह बैचों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को सौंपी गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन एआरपी अरविंद सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव ही बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि एफएलएन का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, समझने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को विकसित करना है। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया, ताकि बच्चों को सहज और आनंदपूर्ण वातावरण में सीखने का अवसर मिल सके। विभाग का मानना है कि नवीन तकनीकों एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी प्रयोग से बच्चों की बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान, समझ एवं अभिव्यक्ति कौशल में सुधार आएगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह, मनीष सिंह, अखिलेश गिरी, सुरेश कुमार, प्रेम यादव, मनोज पाण्डेय, विनीत सिंह, सुनील शर्मा, अमित राय, सुरेंद्र नाथ सिंह, जाहरुल हसन, प्रवीण राय, अंगद राम और विजय प्रकाश सहित शिक्षक एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

हो सकता है आप चूक गए हों

0dc97453-8219-4ef2-8a8d-d2c534167cc4

जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ब्यूरो 18-08-2026
f67df800-930c-4ec6-a7f4-1ab16fe46aba

प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता, हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

ब्यूरो 18-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.