Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

ब्यूरो 18-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। जनपद में गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर करीब पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 59.310 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का रुख लगातार बढ़ाव की ओर बना हुआ है। वर्तमान जलस्तर सामान्य स्तर 59.906 मीटर के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में बाढ़ की स्थिति के लिए चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर और खतरा बिंदु 63.105 मीटर निर्धारित है। वहीं उच्चतम बाढ़ स्तर 65.220 मीटर है। वर्ष 2025 में गंगा का अधिकतम जलस्तर 64.690 मीटर तक पहुंचा था। जलस्तर में प्रति घंटे पांच सेंटीमीटर की गति से हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Next: जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

0dc97453-8219-4ef2-8a8d-d2c534167cc4

जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ब्यूरो 18-08-2026
f67df800-930c-4ec6-a7f4-1ab16fe46aba

प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता, हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

ब्यूरो 18-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.