गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एलआईसी की किस्त अदायगी रसीद और एक सीज मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह सोहिलापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 564/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल यादव (19) निवासी खानगीचक, रिशू बिंद (24) निवासी इस्लामाबाद और सिकंदर बिंद उर्फ कल्लू (19) निवासी इस्लामाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एसबीआई बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड, एक एलआईसी किस्त अदायगी रसीद बैग और एक सीज मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह थाना कोतवाली शामिल रहे।