Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

गाजीपुर। जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंड स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पठन-पाठन, छात्राओं की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के साथ बैठकर सहभोज किया तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया। अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। वहीं वार्डेन और कर्मचारियों को छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सिंचाई-बिजली की बदहाली पर किसानों का आक्रोश, किसानों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं
Next: कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.