Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जलाएं दिये, सकारात्मकता का करें एहसास-डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री

ब्यूरो 04-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयं सेवक, सेविकाओं, महाविद्यालय से सम्बद्ध प्राध्यापक, कर्मचारियों, शिक्षार्थियों से मैं महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार की ओर से सादर अनुरोध करता हूं कि अपने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 5.4.2020 (रविवार) को रात्रि 9:00 बजे,9 मिनट के लिए घर की सारी लाइटें व दरवाजों को बन्द करके बालकनी, बारामदे में खड़े होकर अंधकार को मिटाने के लिए एक दीपक, मोमबत्ती आदि जलाकर कोरोना वारियर्स का उत्साह वर्धन करें।

घर में उपलब्ध संसाधनों से ही उजाला करें, लाक डाउन का शत प्रतिशत पालन करते हुए घर से बाहर न जाएं। घर में रहें ,सुरक्षित रहें ” यह अपील हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव के निर्देशन में स्वयं सेवकों को कोराना वाइरस से लड़ रहे स्थानीय प्रशासन के साथ जुड़कर सहयोग करेंगे। इस हेतु कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ.अरुण कुमार एवं डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। संस्था में अध्ययनरत एवं कतिपय पुरातन छात्रों एवं पूर्व स्वयं सेवकों ने इसमें सहयोग करने की इच्छा जताई है यथा आवश्यक उनसे भी सहयोग लिया जाएगा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में एसोसिएट प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल ऑफिसर डॉ.अमित यादव के निर्देश के अनुरूप कार्यवाई संपादित की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दिखाई दरियादिली
Next: क्यूरोटाइन हेतु रखे गये लोगों को जिलाधिकारी ने दिया मास्क

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.