गाजीपुर। कोविड-19 महामारी के फैलने से देश में 21 दिनो का लॉक डाउन किया गया है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य व पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सेवराई एवं उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार ने शनिवार को जमानियाँ तहसील स्थित महिला महाविद्यालय हेतिमपुर एवं सेवराई तहसील स्थित स्व0 चन्द्र शेखर जी स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवॉ सेवराई में अन्य प्रान्तो से आये व्यक्तियों को जिन्हे क्यूरोटाइन हेतु रखा गया है उन लोगो से मुलाकात की तथा उन्हे मास्क वितरण किया।
उन्होने क्यूरोटाइन किये गये व्यक्तियो से कहा कि उन्हे चिकित्सकीय जॉच एवं 14 दिनो तक निगरानी में रखने के बाद ही स्वस्थ्य रहने पर ही उन्हे घर भेजा जायेगा। यह छुआछूत की बीमारी है अगर आप में किसी को इस बिमारी का सिम्टम मिलता है तो आपके द्वारा आपके परिवार में भी यह बिमारी फैल सकती है। इसलिए आप लोगो को इस सेन्टर पर रखा गया है क्योकि इसका सिम्टम कुछ दिनो बाद ही पता चलता है। यहा पर आपको किसी प्रकार की कोई कमी नही होने दी जायेगी। साफ-सफाई रखे। सोशल डिस्टेन्स का प्रत्येक दशा में पालन करे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को उनको भोजन एवं नास्ते के साथ-साथ उन्हे तेल साबुन एवं सर्फ भी उपलब्ध कराने को कहा।