गाजीपुर। काविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक गंगा दूंत अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक कपिल देव ने जिलाधिकारी ओपी आर्य को अवगत कराया कि स्थानीय स्तर पर केंद्र के युवाओं को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सूचना विज्ञान केंद्र से समन्वय स्थापित कर युवाओं से जूम ऐप के माध्यम से वार्ता किये जाने की आवश्यक
व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, सदर एसडीएम प्रभाष कुमार, डीपीओ बृजेश श्रीवास्तव एवं लेखाकार सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।